मदन मोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहय

 Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, आज कैबिनेट की होगी बैठक.... Adit by Ranjeet Kumar  27 December 2024

               आज मदन मोहन का अंतिम संस्कारManmohan Singh Death News LIVE: 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. उनका अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को होगा.                                                        Manmohan Singh Death News LIVE: दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आधी रात के बाद विशेष एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया.मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहै. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.
Manmohan Singh Death LIVE: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

December 27, 2024, 07:48 IST
Manmohan Singh Death LIVE: अर्थव्यवस्था हमेशा आपकी ऋणी रहेगी- इरफान पठान
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: क्रिकेटर इरफान पठान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, “भारत और इसकी अर्थव्यवस्था डॉ. मनमोहन सिंह जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए हमेशा उनकी ऋणी रहेगी. उनकी आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना.”

December 27, 2024, 07:37 IST
Manmohan Singh Death LIVE: केरल में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, कर्नाटक सरकार ने भी की घोषणा
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: केरल सरकार ने अपने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है. वहीं कर्नाटक सरकार ने भी यही फैसला लिया. कल मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हो गया. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

December 27, 2024, 07:26 IST
Manmohan Singh Death LIVE: 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार का आदेश जारी हुआ है. इस आदेश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक इस दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दिन सारे हाई कमिश्नर और दूतावास में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. सारे प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेश के सरकारों को यह आदेश भारत सरकार की ओर से जारी किया गया.

December 27, 2024, 07:22 IST
Manmohan Singh Death LIVE: मनमोहन सिंह एक दुर्लभ नेता- गौतम अडानी
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: बिजनेसमैन गौतम अडानी ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत में डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं. इतिहास हमेशा 1991 के उन क्रांतिकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करेगा. जिन्होंने भारत को नया आकार दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले. एक दुर्लभ नेता, जिन्होंने नरमी से बात की. लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक मास्टरक्लास बना हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.”




टिप्पणियाँ