Christmas 2025: क्रिसमस के जश्न में डूबा हिंदुस्तान, रोशनी से नहाए गिरिजाघर; उत्तर से दक्षिण तक यीशु पर उमड़ रहा प्यार!
Authored by : Ranjeet Kumar. Updated Dec 25, 2024,
Christmas 2025: देश-दुनिया में क्रिसमस के त्योहार का जश्न शुरू हो गया है। भारत के कोने-कोने पर स्थित गिरिजाघरों में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन पर लोग झूमते गाते नजर आ रहे हैं। समाने आ रही मनमोहक तस्वीरें खूब लुभा रही हैं।
Christmas 2024
Christmas 2025: पूरी दुनिया में 25 दिसंबर यानी बुधवार को क्रिसमस का त्योहार मना रही है। आज से नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगी है। प्रभु ईसा मसीह के प्रेम, निस्वार्थ सेवा, करुणा और क्षमा के आदर्श हैं। जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाएं तथा एक सामंजस्यपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण में सहायक हैं। तमाम कामनाओं और इच्छाओं, प्रार्थनाओं के साथ प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जा रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक गिरिजाघरों में लोग प्रभु ईसु की झलक पाने को आतुर दिखाई दे रहे हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल में सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कई अन्य नेताओं ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राज्य में ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। ईसा का जन्म AD 1 माना जाता है। यहीं से अंग्रेजी कैलेंडर की शुरुआत भी मानी जाती है। यीशू यानी ईसा मसीह का जन्म फलस्तीन के बेथलहम शहर में हुआ था।
बेथलहम में फीका पड़ा क्रिसमस का जश्न...गाजा में युद्ध की छाया में ईसा मसीह के पारंपरिक जन्म स्थान बेथलहम में मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उत्सव के दौरान चहल-पहल कम देखने को मिली। बेथलहम में उस प्रकार का उत्साह देखने को नहीं मिला जिस प्रकार का आमतौर देखने को मिलता है। मैंगर स्क्वायर को सजाने वाली रंग-बिरगी रोशनियां और विशाल क्रिसमस ट्री गायब थे और विदेशी पर्यटकों की भीड़ भी नहीं थी, जो सामान्यत: स्क्वायर में उमड़ती थी। फलस्तीनी सुरक्षा बलों ने 'नेटिविटी चर्च' के पास अवरोधक लगा दिए हैं। यह चर्च उस स्थान पर बनाया गया है जहां माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म हुआ था।Christmas 2024. केरल के एर्नाकुलम में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी रोमन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल को क्रिसमसईव के अवसर पर रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और अयोध्या समेत कई शहरों में क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस के खिलौने और सितारे लगाए गए। देर रात प्रभु ईशु को मानने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
Christmas 25/12/24. पणजी में क्रिसमसईव के अवसर पर हमारी लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च को रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के मॉल रोड पर क्रिसमस का जश्न जारी है। लोग चर्च पर झूमते गाते नजर आए। त्रिपुरा के अगरतला पर मरियम नगर कैथोलिक चर्च को रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया।ताजा खबर
Christmas 2025: देश-दुनिया में क्रिसमस के त्योहार का जश्न शुरू हो गया है। भारत के कोने-कोने पर स्थित गिरिजाघरों में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन पर लोग झूमते गाते नजर आ रहे हैं। समाने आ रही मनमोहक तस्वीरें खूब लुभा रही हैं।और पढ़ें
Join Us
People Celebrating Christmas Festival
Photo : Twitter
क्रिसमस 2025
Christmas 2025: पूरी दुनिया में 25 दिसंबर यानी बुधवार को क्रिसमस का त्योहार मना रही है। आज से नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगी है। प्रभु ईसा मसीह के प्रेम, निस्वार्थ सेवा, करुणा और क्षमा के आदर्श हैं। जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाएं तथा एक सामंजस्यपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण में सहायक हैं। तमाम कामनाओं और इच्छाओं, प्रार्थनाओं के साथ प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जा रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक गिरिजाघरों में लोग प्रभु ईसु की झलक पाने को आतुर दिखाई दे रहे हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल में सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कई अन्य नेताओं ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राज्य में ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। ईसा का जन्म AD 1 माना जाता है। यहीं से अंग्रेजी कैलेंडर की शुरुआत भी मानी जाती है। यीशू यानी ईसा मसीह का जन्म फलस्तीन के बेथलहम शहर में हुआ था।
बेथलहम में फीका पड़ा क्रिसमस का जश्न
गाजा में युद्ध की छाया में ईसा मसीह के पारंपरिक जन्म स्थान बेथलहम में मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उत्सव के दौरान चहल-पहल कम देखने को मिली। बेथलहम में उस प्रकार का उत्साह देखने को नहीं मिला जिस प्रकार का आमतौर देखने को मिलता है। मैंगर स्क्वायर को सजाने वाली रंग-बिरगी रोशनियां और विशाल क्रिसमस ट्री गायब थे और विदेशी पर्यटकों की भीड़ भी नहीं थी, जो सामान्यत: स्क्वायर में उमड़ती थी। फलस्तीनी सुरक्षा बलों ने 'नेटिविटी चर्च' के पास अवरोधक लगा दिए हैं। यह चर्च उस स्थान पर बनाया गया है जहां माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म हुआ था।
केरल के एर्नाकुलम में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी रोमन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल को क्रिसमसईव के अवसर पर रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और अयोध्या समेत कई शहरों में क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस के खिलौने और सितारे लगाए गए। देर रात प्रभु ईशु को मानने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
पणजी में क्रिसमसईव के अवसर पर हमारी लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च को रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के मॉल रोड पर क्रिसमस का जश्न जारी है। लोग चर्च पर झूमते गाते नजर आए। त्रिपुरा के अगरतला पर मरियम नगर कैथोलिक चर्च को रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गya . शहर अपने सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। शहर में सभी धर्मों के लोग अपने त्योहार को काफी धूमधाम से मनाते हैं। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एलेन पार्क को क्रिसमस के मौके पर भव्य तरीके से सजाया गया है। पूरा पार्क स्ट्रीट क्षेत्र रोशनी से जगमगाने लगा हैं। क्रिसमस ईव पर यहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 25 दिसंबर को क्रिसमस है। लेकिन एक दिन पहले ही पार्क स्ट्रीट में लोगों की भीड़ देखने लायक है। यहां घूमने आए लोगों ने त्योहार को लेकर खुशी जाहिर करते हुए पार्क की लाइटिंग की तारीफ की। कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल को खास बताया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतेजाम को भी सराहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें