HAPPY NEW YEAR 2025 LIVE KAI RAJYA MEIN DHAMAKEDAR AGAAZ HUAA NEW YEAR KA

 Happy New Year 2025 Live: भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल का धमाकेदार आगाज, स्वर्ण मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Happy New Year 2025 Live: भारत के साथ पूरी दुनिया में नए साल का आगाज हो गया है। भारत में भव्य तरीके से नए साल का स्वागत किया गया। रात के 12 बजते ही आसमान में जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूरा आसमान जगमगा उठा। नए साल के शुरुआत के साथ ही लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और खुशियों की कामना कर रहे हैं। प्रशासन भी नए साल को लेकर खास तैयारी में है। कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना हो इसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

                      Happy new year 
HighLights

Happy New Year 2025: भारत के साथ विश्व भर में नए साल का आगाज।

विभिन्न शहरों में नए साल का जश्न के साथ हुआ स्वागत।

लोगों ने आतिशबाजी के साथ किया नए साल का स्वागत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Happy News Year 2025 Live: देश के साथ विश्व भर में नए साल 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। नए साल के स्वागत के बाद लोग एक दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। नए साल के स्वागत के लिए विभिन्न शहरों में कई आयोजन किए गए। जहां पर एक दिन पहले से ही लोगों का जमावड़ा शुरु हो गया था। नए साल के जश्न में कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहरों में देर रात तक रौनक देखने मिली। मेट्रो शहरों में नए साल को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।।दिल्ली में नए साल 2025 के जश्न को लेकर सुरक्षा कड़ी

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल 2025 के जश्न और स्वागत के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।                                                             स्वर्ण मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

लोग नए साल 2025 का जश्न मनाने और स्वागत करने के लिए स्वर्ण मंदिर में एकत्रित हुए।      अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी.       श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और वर्ष 2024 की अंतिम आरती में शामिल हुए।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं

असम पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न बिंदुओं पर चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जहां किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अच्छी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।                          मुंबई में सुरक्षा की खास तैयारी
नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को लेकर मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर में 14,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड, जुहू और वर्सोवा बीच सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है

टिप्पणियाँ